फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का कोरोना का चल रहा इलाज, बेटी ने मां से लिया हाल, फिर तीसरी मंजिल पर जाकर लगा ली फांसी

Mon, 13 Jul 2020 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली न्यू उस्मानपुर इलाके में पिता को कोरोना होने की वजह से 23 साल की बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पिता का गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है, उसने अपने घर की तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी शबनम के देवर ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शबनम के देवर ने बताया कि आत्महत्या करने से कुछ देर पहले उसने अपनी मां से अपने पिता का हालचाल पूछा था। उनका गंगा राम अस्पताल कोरोना का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शबनम परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहती थी और उसका मायका सोनिया विहार में है। उसके परिवार में पति जावेद और 4 साल के बेटे के अलावा परिवार के अन्य सदस्य हैं।

शबनम की 14 अक्टूबर 2015 में शादी हुई थी। शबनम के देवर ने बताया कि शाम के समय शबनम ने अपनी मां से गंगा राम अस्पताल में अपने पिता की तबीयत के बारे में पूछा था। उसके बाद से शबनम काफी परेशान हो गई और वह मकान की तीसरी मंजिल पर चली गई। कुछ देर बाद देखा तो वह कमरे में चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। शबनम के देवर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें