फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2020: बोर्ड इस बार जारी नहीं करेगा टॉपर्स की लिस्ट, ये है कारण

Mon, 13 Jul 2020 02:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीएसई इस साल 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड न तो राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर की घोषणा करेगा और न ही राज्य या जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट जारी होगी। बता दें कि इससे पहले सीआईएससीई बोर्ड ने भी छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। सीबीएसई भी न दसवीं और न ही बाहरवीं की मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

विज्ञापन


कोरोना के चलते नहीं हुई थीं सभी परीक्षाएं
इसके पीछे बोर्ड का तर्क है कि जब कोरोना के चलते छात्रों की सभी परीक्षाएं हुई ही नहीं हैं, तो मेरिट लिस्ट कैसे जारी की जा सकती है। छात्रों का रिजल्ट उनके कुछ पेपर के आधार पर जारी किया गया है, जो उन्होंने दिया था। ऐसे में मानना यह भी है कि अगर मेरिट लिस्ट जारी होती है तो कोई छात्र कोर्ट में जाकर भी मेरिट लिस्ट पर सवाल उठा सकता है।

दिल्ली हिंसा के चलते भी नहीं हुईं कुछ परीक्षाएं
कोरोना के अलावा भी फरवरी में दिल्ली हिंसा के चलते कुछ इलाकों के छात्रों की परीक्षाएं नहीं हुई थीं। ऐसे में मेरिट लिस्ट जारी करना छात्रों के साथ गलत होगा।
विज्ञापन


छात्रों के संतुष्ट न होने पर दोबारा परीक्षा का मिलेगा मौका
सीबीएसई ने बताया है कि अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है वह छात्र वैकल्पिक परीक्षा दे सकते हैं, जिसका आयोजन बोर्ड बाद में करेगा।

डिजि लॉकर  पर देख सकते हैं परिणाम
जानकारी के अनुसार इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 18 लाख और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 12 लाख छात्र पंजीकृत हैं। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।बोर्ड परीक्षा दे चुके सभी छात्र DigilLocker के साथ digilerer.gov.in पर अपना अंकपत्र देख सकेंगे। DigiLocker खाते की जानकारी सभी छात्रों को सीबीएसई के साथ पंजीकृत उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है।

आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर पर 12वीं के परिणाम जारी होने की घोषणा की है। इसे आप http://cbseresults.nic.in/ पर भी जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें