फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर से प्रभावित होकर पिता ने बेटे का नाम रखा 'अभिनंदन'

Sun, 03 Mar 2019 10:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
abhinandan
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में शकरपुर इलाके में रहने वाले एक दंपती ने अपने नवजात बच्चे का नाम अभिनंदन रखा है। परिवार का कहना है कि जिस तरह अभिनंदन ने देश का नाम रोशन किया है और पाकिस्तान ने घुसकर दुश्मनों के बीच बहादुरी की मिसाल पेश की है उसी तरह वो भी अपने बच्चे को देश सेवा के भाव के साथ बड़ा करना चाहते हैं।

विज्ञापन


शकरपुर गणेश नगर एक्सटेंशन-2 में रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 21 जनवरी को कानपुर स्थित ननिहाल में हुआ था। इसी बीच पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हुआ हो गया था। जवाबी कार्रवाई में भारतीय विंग कमांडर ने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसे देखकर पूरा परिवार अभिनंदन का मुरीद बन गया।  

बच्चे की दादी ने बताया कि उनका बच्चा भी देश का नाम रोशन करे। जिसके चलते परिवार ने विंग कमांडर अभिनंदन का नाम अपने बच्चे को दिया है। इसके लिए बाकायदा परिवार ने घर मे पूजा पाठ करके बच्चे का नामकरण कर, बच्चे का नाम अभिनंदन रखा। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस नाम पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें