फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने पहुंचा कांगो छात्र का परिवार

Mon, 30 May 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कॉन्गो छात्र का पर‌िवार सुषमा स्वराज से म‌िला - फोटो : ani
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित राजपुर खुर्द व मैदान गढ़ी गांव में अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ हुई मारपीट मामले में मृतक कॉन्गो छात्र मसोंदा ओलिवर के भाई आज दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले।
विज्ञापन


ओलिवर का परिवार उसपर हुए हमले में न्याय की गुहार लेकर कांगो के राजदूत के साथ सुषमा स्वराज से मिला। ओलिवर के भाई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में कहा कि वो भारत में पढ़ रहे कांगो के छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था से बहुत चिंतित और निराश हैं।

ओलिवर के भाई ने कहा कि जो उनके भाई के साथ हुआ वो किसी के भी साथ हो सकता है और उनके देशवासी काफी डरे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार उनके देश के छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करेगी।
विज्ञापन

वीके स‌िंह ने कहा- मीड‌िया छोटी सी घटना को बड़ा बना रहा है

जनरल वीके सिंह - फोटो : pti
बता दें कि रविवार को मंत्री वीके सिंह ने अफ्रीकी छात्रों पर राजधानी में हुए हमलों को 'मामूली हाथापाई' बताया है।

विदेश राज्य मंत्री ने रविवार शाम को कहा- मैंने दिल्ली पुलिस के साथ विस्तार से चर्चा की और पाया कि राजपुर खुर्द (साउथ दिल्ली) में अफ्रीकी नागरिकों के साथ हुई छोटी घटना को मीडिया बढ़ा-चढ़ा कर बता रहा है।

इस बीच, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसे इंटरनेशनल शेम बताते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। यादव ने कहा है- बिहार में जंगलराज कहने वाले बताएं ये किस तरह का राज है? कांग्रेस ने घटनाओं को हार्ड कोर फासिज्म करार दिया है।

5 हुए ग‌िरफ्तार

हत्या - फोटो : Getty
दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित राजपुर खुर्द व मैदान गढ़ी गांव में अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ हुई मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है।विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय तक मामले की गूंज पहुंचते ही रविवार को पुलिस ने आनन-फानन में हमले के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। इनकी पहचान बाबू (32), कुनाल (20), ओम प्रकाश (24) राहुल उर्फ रॉकी (24) और अजय (25) के रूप में हुई है।दोनों गांवों में चार अलग-अलग जगह हुए झगड़े के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अफ्रीकी मूल के नागरिकों पर हुए हमले को नस्लीय हमला होने की बात से इंकार किया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात दोनों गांवों में चार अलग-अलग जगहों पर अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ लोकल लोगों के झगड़े हुए थे। कहीं तेज आवाज में म्यूजिक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था तो कहीं सड़क पर शराब पीने पर बात बिगड़ी थी। चारों हमलों में छह अफ्रीकी युवक व युवतियों को मामूली चोट लगी थी। 

हमले के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने की बात करते हुए कुछ लोगों ने नस्लीय हमले की अफवाह फैला दी। पुलिस ने फौरन मामले को गंभीरता से लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांववालों ने क‌िया नस्लीय हमले से ‌इंकार

थाने में लोग - फोटो : अमर उजाला
छानबीन के बाद रविवार को राजपुर गांव से दो लोगों को व मैदानगढ़ी गांव से नाबालिग व अन्य तीन को दबोच लिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में कई टीम को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दें। पुलिस उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने रविवार को मैदान गढ़ी व राजपुर खुर्द गांव के लोगों के साथ बैठक की। करीब 250 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। अधिकारियों ने अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ भी बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

राजपुर गांव के प्रधान नत्थू सिंह ने अफ्रीकी नागरिकों पर जानबूझकर हमला करने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि कुछ लोगों से कहासुनी जरूर हुई थी, लेकिन वह मामूली थी। झगड़े के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। शुरुआत में दोनों पक्षों ने समझौता करने की बात भी पुलिस को बताई थी, लेकिन बाद में उनकी शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया। बता दें कि गांव में करीब पांच वर्षों से करीब तीन सौ से अधिक अफ्रीकी मूल के नागरिक रहते हैं। यह लोग दिल्ली में अपना कारोबार कर रहे हैं।

शुक्रवार को भी पुलिस ने की थी बैठक 
दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रहने वाले अफ्रीकी मूल के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस सचेत हो गई है। जिन इलाकों में अफ्रीकी या विदेशी नागरिक रहते हैं, उन इलाके के पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने इलाकों में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी महरौली इलाके के दोनों गांवों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व एसीपी ने स्थानीय लोगों व अफ्रीकी नागरिकों के साथ बैठकर उनकी समस्या सुनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें