फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मंडोली औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में कर्मचारी फिसलकर रोलिंग मशीन में गिरा, गला कटने से मौके पर मौत

Sat, 21 Jun 2025 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हर्ष विहार के मंडोली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने के दौरान कर्मचारी फिसलकर रोलिंग मशीन में गिर गया, जिससे उसका गला कट गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्ष विहार के मंडोली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने के दौरान कर्मचारी फिसलकर रोलिंग मशीन में गिर गया, जिससे उसका गला कट गया। कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शिनाख्त लोनी गाजियाबाद निवासी विकास (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मूलत: शाहजहांपुर यूपी निवासी विकास परिवार के साथ लोनी गाजियाबाद के राहुल गार्डन में रहता था। वह मंडोली औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेटल काटने वाली एक फैक्टरी में काम करता था। उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को हर्ष विहार थाना पुलिस को मंडोली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कर्मचारी विकास की मौत हो चुकी है।

सीसीटीवी कैमरे की जांच और चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि काम करने के दौरान विकास फिसलकर रोलिंग मशीन में गिर गया जिससे उसका गला कट गया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसकी पत्नी संगीता को दी। संगीता नौ माह की गर्भवती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह बदहवास हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने विकास के पिता प्रवेश को भी इसकी जानकारी दे दी है। जांच में पता चला कि विकास इसी साल फरवरी से फैक्टरी में काम कर रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फैक्टरी में काम करने के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण मुहैया किए जा रहे थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें