मेरे अलावा कोई नहीं बोल सकता कि कट्टर ईमानदार हूं- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि पीएम चाहते थे कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करें। गर्व से कह सकते हैं कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। पार्टी कट्टर ईमानदार है। आज मैं खड़ा होकर कहता हूं कि कट्टर ईमानदार हूं। भारतीय राजनीति में एक भी नेता खड़ा होकर नहीं कह सकता कि कट्टर ईमानदार हूं। इसी से परेशान हैं। सारी फाइल की जांच कर लीं, ये कुछ नहीं निकाल पाए। हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से अपील है। वो कहते हैं कि 18 घंटे काम करते हैं। वो यही सोचते हैं कि किस तरह केजरीवाल को काम करने से रोकूं। 18 में से 2 घंटे भी देश के लिए काम कर लें, तो देश में महंगाई कम होगी। थोड़ा पॉजिटिव सोचिए।