फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case: के कविता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सीबीआई की पूछताछ का किया विरोध

Sat, 06 Apr 2024 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीआरस नेता के. कविता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता से पूछताछ करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक आवेदन को अनुमति दे दी। इसके बाद के कविता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। के कविता ने अपनी याचिका में सीबीआई की पूछताछ का विरोध किया है। 

विज्ञापन


के कविता के वकील नितेश राणा ने कल के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि सीबीआई को कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी। राणा ने आरोप लगाया है कि सीबीआई का आवेदन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया था। राणा ने कहा कि उन्होंने कल के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की।

कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। कविता को पिछले मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें