फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, अन्य आरोपियों से अलग रखने का निर्देश

Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जांच अधिकारी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। अरोड़ा इसी मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी गवाह हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने दिल्ली के विवादित आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, अदालत ने जेल अधीक्षक को मामले से जुड़े अन्य आरोपियों से अलग रखने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

राऊज एवेन्यू कोर्ट में एमके नागपाल के समक्ष ईडी ने आरोपी को रिमांड अवधि खत्म होने पर पेश किया। जांच अधिकारी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। अरोड़ा इसी मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी गवाह हैं।

 

आरोपी ने अदालत से आग्रह किया कि उसे मामले के अन्य आरोपियों से अलग सेल में रखा जाए जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आरोपी ने पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत आवेदन दायर किया। अदालत ने आवेदन पर सुनवाई 25 जुलाई तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें