फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, निजी चैनल का वरिष्ठ अधिकारी किया गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 03:00 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने नोएडा स्थित एक निजी समाचार चैनल के कमर्शियल हेड अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शराब घोटाले मामले में आप प्रचार संचालक को 17 करोड़ देने के आरोप में निजी चैनल के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एक समाचार चैनल  के वाणिज्यिक प्रमुख और प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविंद कुमार सिंह को हवाला चैनलों के माध्यम से गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार अभियान को संभालने वाली एक कंपनी को 17 करोड़ रुपये देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, जांच के दौरान सीबीआई को व्हाट्सएप चैट और हवाला कारोबारियों के रिकॉर्ड मिले, जिसके अनुसार सिंह ने जून, 2021 और जनवरी 2022 के बीच चैरियट मीडिया को 17 करोड़ हस्तांतरित किए जो आप के लिए विज्ञापन अभियान चला रहा था। गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी, 2022 को हुए थे। आरोप के मुताबिक, शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति ने कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया था। इसके लिए अधिकारियों को रिश्वत भी दी गई थी। हालांकि, आप ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया। बाद में यह नीति रद्द कर दी गई। यह भी आरोप लगाया गया कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें