राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले एक महीने से बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर नागरिकता कानून को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नागरिकता कानून में एक सुधार की जरूरत है। उन्हें या तो मुसलमानों को शामिल करना चाहिए या अन्य नामों को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे समावेशी बनाएं, मामला खारिज हो जाएगा। अगर पीएम इन लोगों को बुलाते हैं और बातचीत करते हैं, तो मामला सुलझ जाएगा।