फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Charging Station: दिल्ली के कोने-कोने में होंगे चार्जिंग स्टेशन, जरूरी होगा इलेक्ट्रिक वाहन, हो रहा बदलाव?

Mon, 24 Mar 2025 08:02 AM IST
अनुज कुमार धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि नई पॉलिसी में चार्जिंग बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए परिवहन विभाग रिंग रोड, आउटर रिंग रोड के साथ-साथ फ्लाईओवर के नीचे चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। साथ ही, सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 15 से 30 लाख रुपये की सब्सिडी का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली को ईवी राजधानी बनाने के लिए जल्द ही चार्जिंग स्टेशनों की कमी दूर की जाएगी। नई ईवी पॉलिसी में सबसे ज्यादा जोर चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने पर है। दिल्ली में ई-वाहनों की खरीद नहीं बढ़ने की सबसे बढ़ी वजह चार्जिंग स्टेशनों की कमी का होना भी है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार एक अप्रैल से नई ईवी-पॉलिसी को लागू करने का विचार कर रही है। इसके तहत दिल्ली में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही तीन साल में हर तीन निजी वाहनों में से एक वाहन इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अगले साल से गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाने का भी प्रावधान किया गया है।

Trending Videos

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई पॉलिसी में सभी नई इमारतों की पार्किंग में कम से कम 20 फीसदी जगह पर ईवी चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। इस प्रावधान को लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों को शामिल किया जाएगा। पाॅलिसी के तहत यह लक्ष्य रखा गया है कि 2030 तक 13,200 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए जाएं। इससे हर पांच किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा। 

एक चार्जिंग स्टेशन में कई पॉइंट होते हैं। मौजूदा ईवी पॉलिसी में 2026 तक दिल्ली में 48,000 चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह अब तक 10 फीसदी ही स्थापित हो पाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नई पॉलिसी में चार्जिंग बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए परिवहन विभाग रिंग रोड, आउटर रिंग रोड के साथ-साथ फ्लाईओवर के नीचे चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। साथ ही, सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 15 से 30 लाख रुपये की सब्सिडी का भी प्रस्ताव है। यह व्यवस्था की जाएगी कि सार्वजनिक स्थलों पर ईवी के लिए आरक्षित पार्किंग स्थलों पर गैर-ईवी वाहन पार्क न हों यदि ऐसा होता है तो जुर्माना लगेगा।

अन्य देशों की तुलना में कम स्टेशन
अमेरिका और यूरोप की तुलना में दिल्ली में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या काफी कम है। अमेरिका और यूरोप में 10 से 15 ई-वाहनों पर एक चार्जिंग स्टेशन का मानक है, जबकि दिल्ली में 100 ई-वाहनाें पर एक स्टेशन का मानक है। वर्तमान में दिल्ली में लगभग 2700 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट्स हैं। इनमें अधिकांश सार्वजनिक स्थानों, माल व पार्किंग आदि जगहों पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नहीं है फास्ट चार्जिंग स्टेशन
दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन आमतौर पर 3.3 से 50 किलोवाट के हैं जो यह धीमी गति से चार्जिंग करते हैं। 100 किलोवाट वाले फास्ट चार्जिंग स्टेशन के प्वाइंट न के बराबर हैं। इसके विपरीत यूरोप के देशों में 350 किलोवाट तक की फास्ट चार्जिंग होती है। इससे ई-वाहन जल्द चार्ज होते हैं, जबकि दिल्ली में कई घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें