फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police : खोजी कुत्ते की मदद से नशे के सौदागरों पर नकेल की तैयारी, अपराध शाखा ने एनसीबी संग चलाया अभियान

Mon, 24 Mar 2025 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्थानीय थाने के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया है। टीम सार्वजनिक स्थलों और हॉट स्पॉट पर खोजी कुत्तों की मदद से नशे के सामान का सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन
demo - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्थानीय थाने के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया है। टीम सार्वजनिक स्थलों और हॉट स्पॉट पर खोजी कुत्तों की मदद से नशे के सामान का सुराग तलाश रही है। टीम लोगों को नशीली दवाओं के प्रति जागरूक कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया, राजधानी से नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। दिल्ली पुलिस ने नारकोक्सि कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से नशीली दवाओं पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया है। ब्यूरो के खोजी कुत्तों की मदद से संदिग्ध स्थानों और सार्वजनिक हॉटस्पॉट पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध नशीली दवाओं की तस्करी से निपटना है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, सत्र और वार्ता के जरिए नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता, कानूनी पहलू और स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। इन जगहों पर पुलिस टीम नशीली दवाओं के दुरुपयोग के संकेतों और हेल्पलाइन नंबरों को समझाने वाले पैम्फलेट, पोस्टर दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मुहैया करने के लिए निवासियों, छात्रों और दुकानदारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस एनसीबी अधिकारियों की टीमों और उनके खोजी कुत्तों की मदद से सार्वजनिक जगहों पर जांच कर रही है। पुलिस टीम सार्वजनिक परिवहन केंद्र, शैक्षणिक संस्थान, बाजार और अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें