फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SUP Ban: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- प्लास्टिक का विकल्प बनाने के लिए बढ़ाईं जाएं लैब

Wed, 13 Jul 2022 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों के परीक्षण के लिए ज्यादा प्रयोगशालाओं को अधिकृत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने परीक्षण के लिए लगने वाले शुल्क में कमी लाने की भी बात कही है।
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के विकल्पों के परीक्षण के लिए ज्यादा प्रयोगशालाओं को अधिकृत करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने परीक्षण के लिए लगने वाले शुल्क को कम करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


मंत्री गोपाल राय ने पत्र में लिखा है कि स्टार्टअप को प्लास्टिक का विकल्प बनाने के लिए केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) लैब से परीक्षण कराना होता है। इसके बाद ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्रमाण पत्र प्राप्त होता है।

Trending Videos
विज्ञापन

कहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में छह महीने तक का समय लग जाता है, जबकि चार से पांच लाख रुपये का खर्चा आता है। ऐसे में गोपाल राय ने अधिकृत लैब की संख्या बढ़ाने के साथ ही परीक्षण दरों को कम करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें