दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 33 वर्षीय पीड़िता जैतपुर इलाके में रहती थी। वह पिछले नौ साल से पति से अलग रह रही थी। उसने छह जुलाई को खदुकुशी कर ली थी। उसकी दो बेटियां हैं। महिला ने खुदकुशी करने से पहले अपनी दोनों बेटियों का हॉस्टल में दाखिला करा दिया था। पुलिस ने महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस शुरू में इसे खुदकुशी का मामला मान रही थी।
पोस्टमार्टम के दौरान महिला के कपड़ों से बरामद हुआ सुसाइड नोट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सात मई को जब महिला का पोस्टमार्टम हुआ तो उस समय महिला के कपड़ों से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। महिला ने अपनी खुदकुशी के लिए बिहार निवासी गौतम को जिम्मेदार ठहराया। आरोपी गौतम नोएडा स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
पीड़िता ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी उसके साथ बीते आठ वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने दबाव डालकर उसका 14 बार गर्भपात कराया। महिला ने सुसाइड नोट में ये भी कहा है कि उसके मोबाइल की जांच की जाए। उसने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटा कर रखे हैं।