फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, टिल्लू गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Wed, 05 Sep 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ - फोटो : ani
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और अपराधियों के बीच में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के अलीपुर इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने सुनील उर्फ टिल्ली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाश ने पुलिस को बताया था कि अलीपुर इलाके में उसके दो और साथी बुधवार को आएंगे। 

इस पर पुलिस ने पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस को फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग का जवाब दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एक बदमाश के पैर में गोली लग गई

दिल्ली एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आपको बता दें कि 20 अगस्त को नरेला इलाके में अरमान नाम के शख्स की हत्या हुई थी। जो गोगी गैंग का बदमाश था। इन तीनों ने ही अरमान की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें