फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने मालिक के बेटे पर किया जानलेवा हमला, तब तक करता रहा छुरे से वार जब तक नहीं हुआ बेहोश

Thu, 16 Jul 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा हरिदास नगर इलाके में कहासुनी का बदला लेने के लिए एक कर्मचारी ने मालिक के बेटे पर घातक हथियार से हमला कर दिया। युवक को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया और बाद में आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
स्नातक की पढ़ाई करने वाला प्रियांशु राठौड़(20) अपने परिजनों के साथ सैनिक एंक्लेव इलाके में रहता है। दो तीन दिन पहले प्रियांशु की पड़ोस में रहने वाले देवराज से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। देवराज उसके घर पर पैकिंग का काम करता है।

मंगलवार शाम प्रियांशु दूध लेने के लिए जा रहा था। देवराज भी उसके पीछे पीछे चलने लगा। कुछ दूर जाने पर देवराज प्रियांशु को गाली देने लगा। प्रियांशु ने उसे ऐसा करने से मना करते हुए एक थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बात पर गुस्साए देवराज ने प्रियांशु के सिर पर छुरा से ताबड़तोड़ वार करने लगा और तब तक हमला करता रहा जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गया। प्रियांशु को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

कुछ देर बाद प्रियांशु के पड़ोसी रामसिंह ने उसे बेहोश देखकर उसके पिता को फोन किया और घटना की जानकारी दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचकर प्रियांशु को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर प्रियांशु का बयान दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी को ढिचाऊं इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस समय दिल्ली से भागने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें