दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को तकनीकी और मरम्मत कार्य की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। इन इलाकों में दो से सात घंटे तक बिजली किल्लत हो सकती है।
राजधानी पावर लिमिटेड में 29 इलाकों में बिजली प्रभावित रह सकती है। हरिजन बस्ती, महावीर एन्क्लेव, पश्चिम विहार, मोलरबंद गांव, ताजपुर गांव, शक्ति विहार, हर्ष विहार, तितारपुर, टैगोर गार्डेन, समसपुर, मलीकपुर, जनकपुरी, कुतुब विहार, अमर कॉलोनी सहित कई अन्य इलाकों में दो से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
यमुना पावर लिमिटेड इलाके में कुल 41 जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। फ्रेंड्स कॉलोनी, बिहारी कॉलोनी, आनंद विहार, ईस्ट आजाद नगर, वेस्ट विनोद नगर, कबीर नगर, पांडव नगर, नबी करीम, राजेन्द्र नगर, सुभाष मोहल्ला, चौहान नगर सहित कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।
टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) इलाके में कुल 23 जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। पीतमपुरा और रोहिणी के कुछ इलाके, राजीव नगर एक्सटेंशन, शालीमारबार, वैशाली, मुखर्जी नगर के कुछ भाग में, इसके अलावा कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।