फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections : रिठाला के कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव अधिकारियों से झड़प, लगाया पदयात्रा रोकने का आरोप

Mon, 27 Jan 2025 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने ऊपर हुए कथित हमले की घटना पर रिठाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुशांत मिश्रा ने कहा कि हम (कांग्रेस) अनुमति लेकर पदयात्रा निकाल रहे थे। अचानक चुनाव आयोग के अधिकारी वहां आ गए और हमारी यात्रा रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिठाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत मिश्रा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों पर उनकी पदयात्रा रोकने की कोशिश का आरोप लगाया है। अपने ऊपर हुए कथित हमले की घटना पर रिठाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुशांत मिश्रा ने कहा कि हम (कांग्रेस) अनुमति लेकर पदयात्रा निकाल रहे थे। अचानक चुनाव आयोग के अधिकारी वहां आ गए और हमारी यात्रा रोकने की कोशिश की। 

विज्ञापन


बकौल मिश्रा उन्होंने उस समय अपना परिचय नहीं दिया था। उन्होंने अपनी पहचान छिपाकर हमारे मार्च को रोकने की कोशिश की। यह बहुत दुखद घटना है। हमने मामले की शिकायत की है और शिकायत चुनाव आयोग को भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें