फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दिल्ली में 37 साल तक नहीं हुए चुनाव, जानिए सात चुनावों में कब किसकी रही सत्ता

Mon, 06 Jan 2020 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में हुए पहले चुनाव(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बदलते वक्त के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनावों की तस्वीर भी बदलती रही। पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव 68 साल पहले 27 मार्च 1952 को हुआ था। तब दिल्ली में महज 48 सीटें थी। लेकिन इस चुनाव के बाद 1956 से लेकर 1993 तक चुनावों को समाप्त कर दिया गया। इसके बाद में फिर चुनाव हुए तो 70 सीटों की विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई और एक ही कार्यकाल में भाजपा के तीन मुख्यमंत्री दिए।
विज्ञापन

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव : एक नजर

1. पहला विधानसभा चुनाव : 27 मार्च 1952
कुल सीटें : 48
कुल मतदाता : 7,44,668
वोट पड़े : 5,21,766
पहला मुख्यमंत्री : चौधरी ब्रह्मप्रकाश (कांग्रेस), फिर गुरमुख निहाल सिंह 
कौन कितनी सीटें जीता : कांग्रेस 39, भारतीय जनसंघ (अब भाजपा)- 5

 वर्ष 1956 से 93 तक विधानसभा को समाप्त रखा गया। 

2. दूसरा विधानसभा चुनाव : 1993

कुल सीटें: 70
कुल मतदाता : 58,50,545
वोट पड़े : 36,12,713
कौन कितनी सीटें जीता : भाजपा 49, कांग्रेस 14
मुख्यमंत्री : मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज

3. विधानसभा चुनाव : 1998

कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 8420141
वोट पड़े : 4124986 (48.99 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित 
कौन कितनी सीटे जीता : कांग्रेस 52, भाजपा 17, जदयू 1

4. विधानसभा चुनाव : 2003

कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 84,48,324
वोट पड़े : 45,13,135 (53.42 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित 
कौन कितनी सीटे जीता : कांग्रेस 47, भाजपा 20, जदयू-एनसीपी और आईएनडी एक-एक

5. विधानसभा चुनाव : 2008

कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 1,07,26,573
वोट पड़े : 61,76,075 (57.58 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित
कौन कितनी सीटें जीता : कांग्रेस 43, भाजपा 23, बसपा 2, निर्दलीय-लोक जनशक्ति पार्टी एक-एक
विज्ञापन

6. विधानसभा चुनाव : 2013

कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 1,19,36,360
वोट पड़े : 78,33,919 (65.63 फीसदी)
मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल
49 दिन की सरकार
कौन कितनी सीटें जीता : भाजपा 31, आम आदमी पार्टी 28, कांग्रेस 8, आईएनडी-जदयू-एसएडी एक-एक सीट

7. विधानसभा चुनाव : 2015 

कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 1,33,13,295 
कुल वोट पड़े : 89,36,159 (67.12 फीसदी)
मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल (आप पार्टी)
कौन कितनी सीटें जीता : आम आदमी पार्टी 67, भाजपा 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें