फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2020: आम आदमी पार्टी के तीन बागियों ने वापस लिया नाम, उम्मीदवारों को राहत

Mon, 27 Jan 2020 04:15 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हाजी इशराक खान-जगदीप सिंह-मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिकट न मिलने से नाराज आप नेताओं को मनाने की कवायद में पार्टी को कुछ हद तक सफलता मिली है। आम आदमी पार्टी से बागी होकर मैदान में उतरे तीन विधायकों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इससे आम आदमी पार्टी को थोड़ी राहत तो जरूर मिली है, लेकिन अब भी मैदान में कुछ बागी ताल ठोक रहे हैं जिनसे पार्टी को वोट कटने का डर सता रहा है। 

विज्ञापन


नाम वापस लेने वाले विधायकों में जगदीप सिंह, मनोज कुमार व हाजी इशराक शामिल हैं। मालूम हो कि टिकट काटे जाने से नाराज सीलमपुर से विधायक हाजी इशराक, कोंडली से मनोज कुमार और हरि नगर के जगदीप सिंह ने निर्दलीय पर्चा भर दिया था। वहीं द्वारका से आप विधायक भी टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।

इनके अलावा कई विधायक ऐसे हैं जो अब भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने अपनी सीट से एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं एनडी शर्मा बदरपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि चौधरी फतेह सिंह ने गोकलपुर सीट से एनसीपी के टिकट पर पर्चा भरा है। 
विज्ञापन


बता दें कि आप के करीब 15 विधायक इस बार टिकट न मिलने से नाराज थे। उनमें से कुछ ने पार्टी को छोड़ दूसरे का दामन थामा, जबकि कई लोगों ने निर्दलीय ही मैदान में जंग लड़ने का एलान कर दिया था। वहीं कुछ विधायक टिकट न मिलने के बावजूद भी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आए। पार्टी शुरू से ही नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश तक रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें