फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव की मुखालफत करेगा यह खास वर्ग

Tue, 03 Feb 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित आयुध डिपो क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वालो का एक वर्ग दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुखालफत करेगा। इसके साथ आम आमदी पार्टी को समर्थन देने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन


इनका आरोप है कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें उनके हितों की रक्षा करने में असमर्थ हैं। जबकि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आयुध डिपो का मसला सुलझाने के नाम पर उनके वोट बटोरे थे।
   
आयुध डिपो इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने के चलते प्रशासन ने इस इलाके में सड़क, सीवर, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं देने पर रोक लगा दी है। यह मामला फिलहाल हाई कोर्ट में है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र की दर्जनभर कॉलोनियों में रहने वालों का आरोप है कि प्रदेश सकरार उनके हक की लड़ाई संजीदगी से नहीं लड़ रही और न ही सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कोई प्रयास कर रही है। इसके विरोध में सोमवार को कॉलोनियों के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया था।

उसमें शामिल एक धड़े ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ घर-घर जाकर प्रचार करने का ऐलान किया है। उल्लेखनीय है कि गुड़गाव की सीमा से लगते दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्र हैं।

इस बारे में आंदोलन की अगुवाई करने वाले गुड़गांव सिटीजेन काउंसिल के अध्यक्ष आरएस राठी का कहना है कि उनका संगठन इसके पक्ष में नहीं है, पर आयुध डिपो के आंदोलन में शामिल एक धड़ा दिल्ली में भाजपा की मुखालफत का ऐलान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें