फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव : बुजुर्गों और दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू  

Sun, 26 Jan 2020 08:10 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार को दिव्यांग और 80 साल या इससे अधिक उम्र वाले वोटरों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने 10वें नेशनल वोटर डे के मौके पर इसकी घोषणा की थी।  

विज्ञापन


रणबीर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी से 31 जनवरी तक ऐसे वोटर इस सुविधा का निशुल्क लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। क्योंकि रजिस्ट्रेशन कराए बिना यह कैसे पता चलेगा कि किस दिव्यांग या 80 साल से अधिक बुजुर्ग को मतदान के लिए गाड़ी की जरुरत है। इसलिए 31 जनवरी तक इस सुविधा का फ्री में लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सियासी जंग में बिखरेगी 'मिठास', कई पार्टियों ने ब्रांडेड हलवाइयों को दिया टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की वोटर हेल्पलाइन नंबर- 1950 या सीईओ आधिकारिक वेबसाइट या 7738299899 पर एसएमएस करके या फिर प्ले स्टोर से सीईओ दिल्ली- पिक एंड ड्रोप एप डाउनलोड करके यहां रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। अगर आप एसएमएस द्वारा रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो, सबसे पहले पिकअप नंबर लिखें इसके बाद स्पेस दें, फिर 10 नंबर का पिकअप नंबर लिखकर स्पेस दें और फिर पिक लिखकर सेंड कर दें। इसके बाद चुनाव कार्यालय की ओर से आपको गाड़ी के बारे में जानकारी दी जाएगी। नेशनल वोटर डे पर ऐसे कुछ नए वोटरों को उनके वोटर कार्ड दिए गए, जिन्होंने पहली बार अपने वोटर कार्ड बनवाए थे। इस अवसर पर लोगों को वोटिंग करने के लिए जागरूक किया गया।    

ये भी पढ़ें:  मनीष सिसोदिया: सामाजिक कार्यकर्ता से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री तक का सफर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें