नई दिल्ली। कांग्रेस नेता चौधरी चतर सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव कार्यालय ने मतदाता सूचियों का निरीक्षण करने के संबंध में विधानसभा क्षेत्रों की सही मैपिंग नहीं की है। चुनाव कार्यालय ने वर्ष 2002 और वर्तमान विधानसभा क्षेत्रों के इलाके बताने में गंभीर लापरवाही की है, जिससे मतदाताओं को अपनी पहचान साबित करने में दिक्कत हो सकती है।
चतर सिंह ने बताया कि चुनाव कार्यालय ने 10 विधानसभा क्षेत्रों के इलाके बताने में त्रुटि की है। इसके चलते तिमारपुर, बवाना, पटेल नगर, तिलक नगर, उत्तम नगर, दिल्ली कैंट, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, तुगलकाबाद व पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों को वर्ष 2002 की अपनी पहचान बताने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह समस्या बनी रही, तो कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं और उनका वोट देने का अधिकार प्रभावित होगा। ब्यूरो