राजनीतिक पार्टियों में जीत-हार को लेकर अब माथापच्ची शुरू हो गई है। खास बात यह कि दोनों पार्टियां खुद को एक-दूसरे से कम नहीं आंक रही हैं।
एग्जिट पोल का पूरा परिणाम जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें===>DELHI EXIT POLL RESULTS
थ्योरी एक ही है, लेकिन इसे लेकर अपने-अपने तरीके से परिभाषित किया जा रहा है। मध्यमवर्ग, युवा, झुग्गी-झोपड़ी, वोटिंग प्रतिशत बढ़ने और नकारात्मक सर्वे की कसौटी पर दिल्ली चुनाव को आंका जा रहा है।
थ्योरी नं.2
दोपहर एक बजे के बाद बड़ी तादाद में वोटरों के निकलने को लेकर भाजपा काफी आशान्वित है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि संघ के कार्यकर्ताओं को इसमें विशेष योगदान रहा।
दोपहर से पहले जब आप की तरफ मतदान हुआ तो संघ कार्यकर्ता जो बूथ पर जुटे थे वह घर-घर जाकर मतदान करने की अपील करने लगे। शाम के वक्त अपने काडर और परंपरागत वोटरों से विशेष तौर पर अपने पक्ष में मतदान करवाया।
वहीं, आप का मानना है कि दोपहर के पहले तो वोट प्रतिशत बढ़ा ही, बाद में भी उत्साहित वोटरों ने आप के लिए वोट किया। वहीं, कांग्रेस इस थ्योरी से बाहर रहने को दबी जुबान में स्वीकार भी रही है।