फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मेयर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की मंजूरी, अब LG से अनुमति का इंतजार, शाम पांच बजे तक होगी स्थिति साफ

Thu, 25 Apr 2024 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा कि एलजी की ओर से अब तक पीठासीन अधिकारी नामित न होने के पीछे वजह ये है कि एलजी के पास जो फाइल भेजी गई है उस पर सीएम केजरीवाल के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर चुनाव के लिए बुधवार शाम भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिल गई, लेकिन एलजी की ओर से अभी तक पीठासीन अधिकारी नामित नहीं किया गया है। ऐसे में बृहस्पतिवार शाम तक साफ हो जाएगा कि शुक्रवार को मेयर का चुनाव होगा या नहीं।

विज्ञापन


डीएमसी एक्ट की धारा 36-ए के मुताबिक, अगले मेयर के कुर्सी संभालने तक पुराने मेयर के पास ही जिम्मेदारियां रहेंगी। निगम के कामकाज पहले की तरह चलते रहेंगे। नए मेयर के चुनाव होने तक सदन की कोई बैठक आयोजित नहीं होगी। नए वित्त वर्ष के पहले महीने की पहली बैठक में ही हर हाल में मेयर का चुनाव कराने का प्रावधान है। यदि 26 अप्रैल को मेयर का चुनाव नहीं होगा तो ये डीएमसी एक्ट की अवहेलना होगी।

आज शाम पांच बजे तक होगी स्थिति साफ
निगम सचिव कार्यालय ने जानकारी दी है वे चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन अभी एलजी कार्यालय से भी कोई निर्देश नहीं आया है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक ये साफ हो जाएगा कि शुक्रवार को मेयर का चुनाव होगा या नहीं।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि एलजी की ओर से अब तक पीठासीन अधिकारी नामित नहीं होने के पीछे वजह ये है कि एलजी के पास इससे संबंधित जो फाइल भेजी गई है, उस पर सीएम केजरीवाल के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें