फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Candidate List: 'आप' ने जारी की दूसरी सूची, सीट बदलने पर क्या बोले सिसोदिया, जानें किसको कहां से मिला टिकट

Mon, 09 Dec 2024 11:24 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AAP 2nd List Delhi Election: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। सोमवार को पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। बैठक में 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भी कई नेताओं के टिकट कटे हैं तो कई की सीटों को बदल दिया गया है। मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

 
वहीं राखी बिड़ला मादीपुर से चुनाव लड़ेंगी। अभी हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा पटपड़गंज से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है।  अवध ओझा और जितेंद्र शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची...

1. नरेला से दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर से मकेश गोयल
4. मुंडका से जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी से प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी
8. पटेल नगर से परवेश रतन
9. मादीपुर से राखी बिड़ला
10. जनकपुरी से प्रवीन कुमार
11. बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम से जोगिंदर सोलनकी
13. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
14. देवली से प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
16. पटपड़गंज से अवध ओझा
17. कृष्णा नगर से विकास बग्गा
18. गांधी नगर से नवीन चौधरी
19. शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान

सीट बदलने पर जानें क्या बोले मनीष सिसोदिया
जंगपुरा से टिकट मिलने पर मनीष सिसोदिया ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के बीच का रिश्ता पारंपरिक राजनीति के ‘पद, पैसा और प्रतिष्ठा’ से परे है। इसे वे कभी नहीं समझ सकते जिनकी राजनीति इन्हीं तक सीमित है। दिलीप पांडे का अरविंद केजरीवाल और आप के लिए जो समर्पण और विश्वास है, वो एक नई राजनीति का चेहरा है। जहां नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच रिश्ता सिर्फ संगठन का नहीं, बल्कि मूल्यों और उद्देश्य का है। यही बदलाव की राजनीति है जो देश को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मिली है।
विज्ञापन

 

आम आदमी पार्टी ने आज सुबह राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक की, जिसका एजेंडा पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देना था, जिसमें ऐसे व्यक्तियों को चुनने पर विशेष ध्यान दिया गया जो दिल्ली के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में आप का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व कर सकें। 

दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, आप की महिला शाखा दिल्ली के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में महिलाओं से सीधे संवाद करेगी। ताकि महिलाओं का कल्याण हो सके। प्रेस वार्ता में कहा गया कि आप ने 5,000 महिला समूह बनाए हैं, जिनमें से प्रत्येक समूह में आठ सदस्य हैं। प्रत्येक समूह को दस महिलाओं से जुड़ने का काम सौंपा गया है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ये समूह प्रतिदिन तीन से चार बैठकें करते हैं। चूंकि पार्टी चुनावों से पहले अपनी स्थिति को मजबूत करना जारी रखती है, इसलिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में प्रमुख नाम और नए चेहरे शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अगले साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उम्मीद है कि फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। जनवरी में चुनाव आयोग चुनावों की तारीख का एलान भी सकता है। दिल्ली में कांग्रेस आप के बीच कोई गठबंधन नहीं हुआ है। वहीं भाजपा भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें