सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बार का चुनाव रोहतास नगर की जनता के लिए सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक बदलाव लाने का मौका है। राघव चड्ढा ने जनता से अपील की कि वे इस बार के चुनाव में अपना फैसला सोच-समझकर लें।
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी सरीता सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। रैली की शुरुआत में, सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखने की अपील की।
विज्ञापन
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बार का चुनाव रोहतास नगर की जनता के लिए सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक बदलाव लाने का मौका है। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से अपील की कि वे यह तय करें कि पिछले पांच सालों में विकास के मामले में कौन सा प्रतिनिधि उनके हित में खड़ा रहा।
राघव चड्ढा ने जनता से अपील की कि वे इस बार के चुनाव में अपना फैसला सोच-समझकर लें। उन्होंने कहा, "रोहतास नगर ने पहले भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सरिता सिंह को अपना विधायक चुना था, और उन्होंने काम करके दिखाया था। वहीं, पिछले पांच साल में मौजूदा विधायक ने कैसा काम किया है, यह भी आप सब देख चुके हैं। अब यह निर्णय आपको लेना है कि कौन बेहतर विधायक था और किसकी सरकार में आपके क्षेत्र का विकास हुआ।"