दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी ने 41 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के अन्य कई बड़े नेता शामिल हुए।
दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय में सीईसी की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी प्रमुख-केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य नेता शामिल हुए हैं।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। भाजपा दिल्ली चुनाव को लेकर पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। अब दूसरी सूची का इंतजार हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल एक जिम्मेदार नेता हैं। मुझे लगता है कि इस तरह की बयानबाजी करना ठीक नहीं है। कई सालों से दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनको नकली वोटर बोलना ठीक नहीं है। मैं अरविंद केजरीवाल के बयान का निषेध करता हूं। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें शांति चाहिए।
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों द्वारा घोषणा करने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस ने घोषणा की है कि कुंभ की तर्ज पर दिल्ली में छठ महापर्व मनाया जाएगा। यमुना के किनारे एक स्थान निर्धारित किया जाएगा और उसे जिला घोषित करेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि उसका सीएम चेहरा कौन है। दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप को वोट देकर अरविंद केजरीवाल सीएम बनेंगे। लेकिन वे पूछ रहे हैं कि भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक चल रही है। आज शाम वे अपनी संसदीय बोर्ड की बैठक करेंगे। विश्वसनीय सूत्रों से हमें पता चला है कि इनकी पार्टी ने तय किया है कि उसका सीएम चेहरा वह नेता होगा जो सबसे ज्यादा गाली देता है, जो रमेश बिधूड़ी हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में दिल्लीवासियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारी सरकार बनने पर दिल्ली की सभी RWAs को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए सरकारी फंड दिया जाएगा।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक पर कहा, 'केवल संगठन पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने हमारा मार्गदर्शन किया कि कैसे हमें चुनावी कैम्पेनिंग करनी है।
वहीं, भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने पार्टी की कोर ग्रुप मीटिंग पर कहा, 'आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के सभी प्रभारी नेता सीटों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने हम सभी सांसदों से 41 सीटों पर अपनी-अपनी राय मांगी है, हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व एक-एक सीट पर बारीकी से चर्चा कर रहा है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। अगर आज संसदीय बोर्ड की बैठक होगी तो आज लिस्ट आ जाएगी वरना कल आ जाएगी।'
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मैं दिल्ली के पूर्वांचली नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा था, तब मनोज तिवारी कहां थे? पूर्वांचल मोर्चा कहां था? जब मेरे क्षेत्र में छठ घाट तोड़ा गया, तब मनोज तिवारी कहां थे?'
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में जो लोग वर्षों से रह रहे हैं, उनके वोट कटवाये जा रहे हैं। वहीं जो लोग नई दिल्ली विधानसभा में रह ही नहीं रहे, उनके फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं ।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियों के विरोध में अशोक रोड से उनके आवास तक पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाला।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है। दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं।