मनीष सिसोदिया ने चुनाव हलफनामे में बताया है कि उनके पास 25 हजार रुपये कैश है और उनकी पत्नी सीमा के पास 15 हजार रुपये कैश है। साथ ही पत्नी के नाम 12.87 लाख की चल संपत्ति घोषित की है। मनीष सिसोदिया और सीमा सिसोदिया के नाम कोई भी वाहन पंजीकृत नहीं है। अचल संपत्ति की बात करें तो मनीष सिसोदिया के पास 23 लाख रुपये और सीमा सिसोदिया के नाम 70 लाख रुपये की संपत्ति है।
1.5 करोड़ का ले रखा है लोन
हलफनामे के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन ले रखा है, 1.5 करोड़ की देयता उनके ऊपर है। 2020 के चुनाव में दिए गए हलफनामे से तुलना करें तो उनकी चल संपत्ति में 2968874.25 रुपये का इजाफा हुआ है।