फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: 'हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं की हो गिरफ्तारी', केजरीवाल ने EC को पत्र लिख रखी ये 4 मांगें

Sun, 02 Feb 2025 11:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग रखी है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में भाजपा खुलेआम गुंडागर्दी कर रही: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही है और इस आंधी में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। अपनी हार सामने देख अमित शाह और बीजेपी बौखला गए हैं और इन्होंने दिल्ली में गुंडागर्दी मचा दी है। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दे दिए हैं कि भाजपा के गुंडों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। 

गुंडागर्दी का वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करे जनता: केजरीवाल
लोगों से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप लोग दिल्ली में कहीं भी गुंडागर्दी होते हुए देखें, उसका आप लोग वीडियो बना लें लेकिन इस दौरान खुद को सुरक्षित रखें। इसके बाद आप लोग उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें। अब पूरी दिल्ली भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होगी।
विज्ञापन


इस गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होना होगा: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, भाजपा की सीटें कम होती जा रही हैं और AAP ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। इसलिए, पूरी भाजपा घबराई हुई है। लोगों पर उनके गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है और उन्हें पीटा जा रहा है। पुलिस को कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली के लोगों ने ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि हमें इस गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होना होगा। दिल्ली इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। हम आज एक हैशटैग लॉन्च कर रहे हैं। इस हैशटैग का इस्तेमाल करके, अगर आपके साथ कोई दुर्व्यवहार, हमला या कुछ होता है, तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें