Delhi Election 2025 AAP Manifesto 15 Guarantees: भारतीय जनता पार्टी के बाद आज सोमवार को आम आदमी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार के घोषणा पत्र में आप पार्टी ने दिल्ली वालों को 15 गारंटी दी हैं। घोषणा पत्र को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जारी किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह मौजूद रहे।