दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। उन्होंने दिल्ली वासियों से वादा कि दिल्ली में जन कल्याण की चल रहीं वर्तमान योजनाएं उनकी सरकार (भाजपा) बनने के बाद भी जारी रहेंगी। योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत और उनमें सुधार किया जाएगा। उनको भ्रष्टाचार मुक्त भी किया जाएगा। भाजपा अपना संकल्प पत्र तीन चरणों में लागू करेगी। यह इसका पहला हिस्सा है।
मोहल्ला क्लीनिक में फर्जीवाड़ा हुआ है, इसकी जांच होगी: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मोहल्ला क्लीनिक को फर्जी स्वास्थ्य सेवा करार दिया। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में फर्जीवाड़ा हुआ है और 300 करोड रुपये का घोटाला हुआ है। भाजपा सरकार बनने पर इस संबंध में जांच की जाएगी। आम आदमी पार्टी संजीवनी योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह यह योजना अपनी सरकार बचाने के लिए लाए हैं।