भाजपा की क्लिप में बीच की दीवार को "राष्ट्रवाद" का सिंबल बताते हुए एक तरफ अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी व दूसरी तरफ छात्र नेता कन्हैया कुमार व उनके दोस्तों को दिखाया गया है।
दोनों तरफ से "जेएनयू हिंसा" "जामिया दंगा" सरीखे शस्त्रों का इस्तेमाल होने के बावजूद दीवार न टूटने की वजह मोदी के नेतृत्व व 130 करोड़ भारतीयों के यकीन को बताया गया है।
दूसरी तरफ आप की वीडियो क्लिप में दीवार के एक तरफ कांग्रेस व दूसरी तरफ भाजपा को दिखाया गया है। दोनों तरफ से दीवार पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं, "उपराज्यपाल" "सीबीआई" सरीखे शस्त्रों के वार के बाद भी न टूटने वाली दीवार को "केजरी-वाल" कहते हुए इसे सच्चाई व इमानदारी से बनी बताया गया है।