फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: शाहीन बाग पर रहीं सबकी नजरें, यहां कितना हुआ मतदान 

Sat, 08 Feb 2020 08:52 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi election shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार सबकी नजरें शाहीन बाग पर थीं। यहां भारी संख्या में मतदाता भी उमड़े। लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन नजर आई। जोश ऐसा था कि इस दौरान धरनास्थल खाली नजर आया जहां 15 दिसंबर 2019 से प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं। 

विज्ञापन


शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां शाम 6 बजे तक 50.05 फीसदी मतदान हुआ था। ये इलाका दक्षिण-पूर्व इलाके में आता है जहां 6 बजे तक करीब 54 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। 

यानि इस इलाके में मतदान का प्रतिशत बढ़ना तय है। हालांकि खबर लिखे जाने तक सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत उत्तर-पूर्व में हुआ। इस इलाके में मुस्लिम बहुल सीटें शाहदरा, सीलमपुर, भजनपुरा, बाबरपुर, जाफराबाद आदि शामिल हैं। यहां 63 फीसदी मतदान हुआ था। यानि शाहीन बाग का ओखला विधानसभा क्षेत्र काफी पीछे छूट गया। 
विज्ञापन


हालांकि ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं। 6.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होने तक भी शाहीन बाग सहित कई इलाकों में पहले से लाइन में लगे मतदाताओं की वोटिंग जारी थी।  
विज्ञापन


ओखला से आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान हैं। उन्हें चुनौती दे रहे हैं भाजपा के ब्रह्म सिंह और कांग्रेस के परवेज हाशमी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें