11:08 AM, 24-Jan-2020
कपिल मिश्रा ने कहा- देश में सच बोलना गुनाह नहीं
चुनाव आयोग के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि मुझे कल रात चुनाव आयोग का नोटिस मिला है, मैं आज नोटिस का जवाब दूंगा। मैं मानता हूं कि मैनें कुछ गलत नहीं कहा है। सच बोलना इस देश में गुनाह नहीं है। मैं अपने बयान पर अडिग हूं।
शाहीन बाग में सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है, लोगों को स्कूल, ऑफिस, अस्पताल जाने से रोका जा रहा है, भड़काऊ नारेबाजी की जा रही है। शाहीन बाग में आतंकी आंदोलन चलाया जा रहा है। जिस बेशर्मी के साथ मनीष सिसोदिया ये कह रहे है कि वो शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, उससे पता चलता है कि यह एक राजनीतिक आंदोलन है।