दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार पिंक पास का जमकर जादू चला। लोकतंत्र के इस महापर्व पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान में आधी आबादी के जज्बे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिलाएं कुल मतदान के सर्वाधिक नजदीक रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने जमकर वोट डाले।
बसों में पिंक पास से महिलाओं को मुफ्त सफर का मौका मिलने के बाद से महिला यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बीते तीन माह में बसों में महिला यात्रियों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। चुनाव विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली, पानी के अलावा बसों में पिंक पास से मुफ्त सफर की सौगात को महिलाओं ने खूब पसंद किया है।
पिछले 27 वर्षों में महिलाएं इस बार कुल मतदान से सर्वाधिक नजदीक रहीं। कुल मतदान 62.59 फीसदी रहा जबकि महिलाओं का मत प्रतिशत 62.55 फीसदी रहा।
किस वर्ष कितना रहा महिलाओं का मत प्रतिशत-
| वर्ष |
कुल वोट प्रतिशत |
महिलाओं का मत प्रतिशत |
| 2020 |
62.59 |
62.55 |
| 2015 |
67.12 |
66.49 |
| 2013 |
65.63 |
65.14 |
| 2008 |
57.58 |
56.62 |
| 2003 |
53.42 |
51.53 |
| 1998 |
48.99 |
46.41 |
| 1993 |
61.75 |
58.27 |
| 1952 |
58.52 |
अलग आंकड़ा नहीं |