फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी के बीच शपथ लेगा ‘आप’ का सीएम

Tue, 10 Feb 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव के नतीजों से बेशक अभी पर्दा नहीं उठा है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। पार्टी रणनीतिकार नतीजे आने के बाद के परिदृश्य पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि ज्यादातर की राय है कि आप का मुख्यमंत्री दिल्ली की अवाम के बीच शपथ ले। पिछली बार की तरह इस बार भी रामलीला मैदान को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, चुनावी प्रचार अभियान में आप की रणनीति थी कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी वाली शख्सियत को लोगों के बीच रखा जाए। पार्टी ने आम आदमी का सीएम नाम से पूरी दिल्ली में बड़ी-बड़ी होर्डिंग भी लगाई थी। इनमें अलग-अलग जगहों पर केजरीवाल को आम लोगों से गले लगते दिखाया था। विपक्षियों पर बढ़त बनाने के मामले में पार्टी इस रणनीति को कारगर मान रही है।

एग्जिट पोल आप के पक्ष में आने के बाद पार्टी केजरीवाल की इस छवि को आगे रखना चाहती है। पार्टी रणनीतिकारों का मनाना है कि चुनाव जीतने पर केजरीवाल को आम लोगों के बीच शपथ लेना चाहिए। इसके लिए सबसे उपयुक्त जगह रामलीला मैदान है। इस बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल आखिरी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय है कि आम आदमी का मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच ही शपथ लेगा।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण की तारीख पर भी चर्चा
अरविंद केजरीवाल ने बेशक चुनावी सभाओं में 15 फरवरी को शपथ लेने का दावा कर रखा है, लेकिन पार्टी का मानना है कि अभी इसकी तारीख तय नहीं है। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि नतीजे पक्ष में आने पर उपराज्यपाल से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद ही शपथ ग्रहण की तारीख तय हो सकेगी, लेकिन कोशिश होगी कि 15 फरवरी का समय तय हो जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें