फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- शिक्षण संस्थानों को तैयार करना होगा न्यूनतम बेंचमार्क

Tue, 06 Apr 2021 11:00 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला , नई दिल्ली

सार

  •  लैब ऑन व्हील कार्यक्रम से दिल्ली के रिमोट इलाकों सहित सरकारी स्कूल के छात्रों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ट्विटर से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को डीटीयू  द्वारा तैयार किए गए विशेष वाहन 'लैब ऑन व्हील्स' का उद्घाटन किया। यह स्पेशल वाहन सरकारी स्कूलों के छात्रों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाएगा। इस लैब ऑन व्हील वाहन में 17 कंप्यूटर, 2 बड़े टीवी, एक थ्रीडी प्रिंटर, AC और लोगों के इस्तेमाल के लिए एक प्रिंटर भी लगाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक़ ये लैब दिल्ली के कई इलाकों में जाएगा। इस लैब में छात्रों को कंप्यूटर और थ्री डी प्रिंटिंग के गुण सिखाया जाएगा। विशेष तकनीकी में दक्ष शिक्षक छात्रों को इन विधाओं की जानकारी देंगे। इस अनूठे पहल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम सबका सपना है कि इंजीनियरिंग शिक्षा को विस्तार मिले। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि डीटीयू ऐसे मॉडर्न इंजीनियरिंग कोर्सेज की शुरुआत कर रही है जिसकी आज से 10 साल बाद बहुत ज्यादा मांग होगी।

मानविकी के छात्र भी अब इंजीनियरिंग का सपना साकार कर सकेंगे और यह इस विधा से पढ़ाई की बड़ी जीत होगी। सिसोदिया ने डीटीयू द्वारा शुरू किए गए एक्सटेंशन एंड फील्ड आउटरीच कार्यक्रम में वॉलिंटियरिंग करने वाले छात्रों को रिजल्ट में क्रेडिट देने के कदम की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के 44 लाख छात्रों के अंदर सपना जगाने और उन सपनों को पूरा करने का रास्ता तय करने में डीटीयू के विद्यार्थी अहम हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें