फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'आप' मंत्री आतिशी बोलीं, नहीं हुआ शराब घोटाला, कोर्ट के ऑर्डर से हुआ साफ

Sun, 07 May 2023 01:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी मार्लेना ने आज दिल्ली शराब घोटाले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आतिशी ने कहा कि शराब घोटाला नहीं हुआ है। राउज एवेन्यू कोर्ट के ऑर्डर से साफ हो गया है कि एक भी नए पैसे की रिश्वत लेने का सबूत ईडी के पास नहीं है।  
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शराब घोटाले के मामले में दावा किया है कि राउज एवेन्यू कोर्ट से भाजपा और सीबीआई-ईडी के गठजोड़ को जबरदस्त झटका लगा है। इतना ही नहीं, कोर्ट की टिप्पणी से साफ हो गया है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है और न तो सीबीआई-ईडी के पास कोई सबूत है। उन्होंने भाजपा, सीबीआई व ईडी पर आप के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मंत्री सौरभ भारद्वाज व आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के साथ पार्टी मुख्यालय में मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने 85 पेज के आदेश में भाजपा और सीबीआई-ईडी की ओर से लगाए गए 100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप को मनगढ़ंत बताया है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश स्पष्ट कर देता है कि सीबीआई-ईडी के पास एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत नहीं है। आदेश में कई बार यह कहा गया है कि ईडी ने एक भी सबूत सामने नहीं रखा है। इस तरह इस पैसे का इस्तेमाल गोवा चुनाव में करने का आरोप भी कोर्ट में धराशायी हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसी सीबीआई-ईडी की जांच से आम आदमी पार्टी को देश की सबसे ईमानदार पार्टी होने का सर्टिफिकेट मिला है और आप पर झूठे आरोप लगाने के लिए अब प्रधानमंत्री और भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तथाकथित घोटाले की जांच में 500 से अधिक अधिकारी लगाए
आतिशी ने कहा कि पिछले एक साल से भाजपा के प्रवक्ता बार-बार दिल्ली में शराब घोटाला होने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता तथाकथित शराब घोटाले में जो आरोप लगाते आ रहे हैं, वही आरोप सीबीआई-ईडी की चार्जशीट में आ गए। छह महीने से ज्यादा समय से सीबीआई-ईडी जांच कर रही हैं। इस तथाकथित शराब घोटाले की जांच में 500 से अधिक अधिकारी लगाए गए हैं, लेकिन इन्हें एक भी सबूत नहीं मिला है, क्योंकि ऐसा कोई घोटाला ही नहीं हुआ है।

आतिशी ने कहा कि ईडी की कहानी 100 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी। हालांकि, यह 100 करोड़ रुपये की राशि आने के स्रोत के बारे में स्पष्ट नहीं है, क्योंकि ईडी ने अपनी चार्जशीट में सिर्फ 30 करोड़ रुपये की बात कही है। ईडी के अनुसार ये 30 करोड़ रुपये तथाकथित तौर पर किकबैक के रूप में आए। इसको लेकर ईडी का आरोप है कि राजेश जोशी के माध्यम से 30 करोड़ रुपये दिल्ली आए और फिर उन्होंने ही इस पैसे को दिल्ली से गोवा पहुंचाया। उन्होंने 30 करोड़ रुपये की कहानी का खुलासा करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पैरा संख्या 44 में इस तथ्य को साबित करने या पुष्टि करने के लिए जांच एजेंसी की ओर से कोई साक्ष्य नहीं देने की बात सामने आई है।

केजरीवाल का ट्वीट-केवल आप को बदनाम करना मकसद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अब कोर्ट ने शराब घोटाले के मामले में रिश्वत या मनी लॉन्ड्रिंग का कोई ठोस सबूत नहीं होने की बात कही है। हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कि पूरा घोटाला फर्जी है और इसका मकसद केवल आप को बदनाम करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें