नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग, ईस्ट जोन-2 की वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पटपड़गंज के विधायक रविंद्र सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि रहे।
जोन-2 की उप शिक्षा निदेशक जोत्सना मिंज के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल निरीक्षक अनामिका मुख्य आयोजक रहीं। पैरालंपिक पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शरद कुमार, जिला उप शिक्षा निदेशक डॉ. बीएस अग्रवाल, प्राचार्या शिल्पी पिपिल, उषा राजपूत व बीपी ध्यानी भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन में जोन-2 के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने मार्च पास्ट व रंगारंग कार्यक्रम पेश कर माहौल को उत्साहित किया। एथलेटिक मीट में 100, 200, 400 मीटर दौड़, रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस व जैवलिन थ्रो सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें जोन-2 के स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। संवाद