फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पीतमपुरा के अपार्टमेंट में आग, सौ लोगों को सुरक्षित निकाला

Thu, 20 Jun 2019 03:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग को बुझाने में जुटे दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीतमपुरा इलाके में बुधवार देर रात टॉवर हाइट अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई। इससे दस मंजिला अपार्टमेंट में धुंआ फैल गया और वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालंाकि पौने तीन घंटे की मशक्कत के बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कारोबारी नरेंद्र जैन सपरिवार पीतमपुरा के टॉवर हाइट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या बी 502 में रहते हैं।  रात करीब 1 बजे उनके फ्लैट में आग लग गई। धुंआ निकलते देख लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। आसपास के फायर स्टेशन से करीब 14 गाड़ियों के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। चूंकि दस मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना थी इसलिए दमकलकर्मी अपने साथ स्काई लिफ्ट भी लाए थे।

दमकलकर्मियों को फ्लैटों में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्काई लिफ्ट का प्रयोग करने में बाधा आई क्योंकि पार्किंग में गाड़ियां खड़ी थी। आखिर 14 गाड़ियों की मदद से करीब पौने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसमें फंसे पप्पी (कुते का बच्चा) को भी बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने कहा- हम बचा लेंगे, कोई कूदे नहीं

पीतमपुरा में टॉवर हाइट अपार्टमेंट में आग लगते ही धुंए का गुबार ऊपर की मंजिलों तक फैल गया। नीचे की मंजिलों में रहने वाले कुछ लोग बाहर निकल गए थे, जबिक कुछ लोग छत पर पहुंचकर मदद की गुहार लगा रहे थे। दमकलकर्मी अपार्टमेंट में घुसे। वहां सीढ़ियों में धुंआ भरा था। 

पांचवीं मंजिल पर कई फ्लैटों में लोग क्रिकेट मैच देख रहे थे। घटना से कुछ देर पहले ही मैच खत्म हुआ था। उन लोगों का कहना है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही सभी फ्लैट से बाहर निकाल गए और नीचे जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, सीढ़ियों पर फैले धुंए को देखकर नीचे जाने का हिम्मत नहीं जुटा पाए। ऐसे में सभी छत की ओर भागे। ऐसा लग रहा था कि आज बच नहीं पाएंगे,  लेकिन दमकल की गाड़ियों के साथ स्काई लिफ्ट को देख राहत मिली। दमकल अधिकारियों ने  लोगों को भरोसा दिलाया कि वह उन्हें बचा लेंगे। कोई भी छलांग लगाने की कोशिश न करें। 

एक-एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाकर बचाया
धुंए का गुबार फैलने से पांचवीं मंजिल में रहने वाले लोग वहीं फंस गए। इन्हें निकालने के लिए स्काई लिफ्ट को लगाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे  में दमकलकर्मी धुंए के गुबार के बीच अपार्टमेंट में घुसे और एक-एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाकर सभी को जगाया।
 
पप्पी की जान सांसत में देख जागी इंसानियत
अपार्टमेंट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर दमकलकर्मियों ने राहत की सांस ली, लेकिन इसी दौरान उन्हें पता चला कि जिस फ्लैट में आग लगी है उसमें एक पप्पी फंसा है। दमकलकर्मी मास्क लगाकर उस  फ्लैट में घुसे और कमरे के एक किनारे में दुबके पप्पी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें