फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर, पीतमपुरा में बुजुर्ग दंपती का कत्ल, घर में मिले शव

Tue, 18 Mar 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के पीतमपुरा के कोहाट एंक्लेव इलाके में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से उनका सहायक गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पीतमपुरा के कोहाट एंक्लेव इलाके में एक बुजुर्ग दंपती की गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त मोहिंदर सिंह (72) और उनकी पत्नी दिलजीत कौर (70) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दंपती यहां अपने एक सहायक के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह मृतक के बेटे और भतीजे ने दोनों का शव घर के अंदर पड़ा हुआ देखा। घटना के बाद से उनका सहायक गायब है। 

घर का सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि लूटपाट के लिए सहायक ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक शवों को देखने से लग रहा है कि दो दिन पहले इनकी हत्या की गई है। आरोपी सहायक सोसाइटी के गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वह एक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस सहायक की पहचान कर उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें