फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : घरेलू सहायिका ने घर के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, लोकलाज से बचने के लिए नवजात का गला घोंटा

Fri, 08 Aug 2025 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी तलाकशुदा है और लोक लाज से बचने के लिए उसने वारदात की। 28 जुलाई को फ्लैट के पार्किंग से सफेद प्लास्टिक बैग में नवजात का शव मिलने पर छानबीन के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेल नगर इलाके में घरेलू सहायिका ने घर के शौचालय में बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी तलाकशुदा है और लोक लाज से बचने के लिए उसने वारदात की। 28 जुलाई को फ्लैट के पार्किंग से सफेद प्लास्टिक बैग में नवजात का शव मिलने पर छानबीन के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि आरोपी की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। 29 जुलाई को बच्चे का पोस्टमार्टम होने के बाद गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फ्लैट में काम करने वाली रोशनी ने बच्चे को वहां फेंका था।

जांच में पता चला कि रोशनी एक फ्लैट में 2023 से घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। पुलिस ने रोशनी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह तलाकशुदा है। वह नवंबर 2024 में शादी में शामिल होने के लिए गांव गई थी।
विज्ञापन


जहां उसने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दिल्ली आने पर उसे गर्भवती होने का पता चला। उसने अपने प्रेमी को सूचित किया, जिसने उसका साथ देने से इन्कार कर दिया। लोकलाज से बचने के लिए उसने मालिक के घर के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें