फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब मिलेगा इंसाफ?: दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, OPD बंद... मरीज परेशान; AIIMS ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 13 Aug 2024 10:00 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकता की घटना के खिलाफ दिल्ली समेत एनसीआर के डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं। हड़ताल के समर्थन में एम्स, आरएमएल और लेडी हार्डिंग के नर्सिंग स्टाफ भी आ गए हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के बीच इमरजेंसी सुविधाएं जारी हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने निकाली रैली - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की वारदात के खिलाफ देशभर के डॉक्टर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली समेत एनसीआर में भी डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगोलपुरी के राजीव गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने निकाला मार्च
दिल्ली में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। वहीं एम्स में 1200 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर और अन्य ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे। कोलकाता में हुई डॉक्टर की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे डॉक्टर ने अस्पताल कैंपस में विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। ईएसआई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया।



मंगलवार सुबह मंगोलपुरी के राजीव गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। दुष्कर्म की वारदात के खिलाफ डॉक्टर केंद्र सरकार से इंसाफ मांग रहे हैं। 

विज्ञापन

बीते सोमवार को एम्स और आरएमएल अस्पताल समेत कई डॉक्टर हड़ताल पर थे। रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण एम्स में 80 फीसदी तक सर्जरी प्रभावित हुई। एम्स की चिकित्सा अधीक्षक डॉ निरुपम मदान से मिली जानकारी के मुताबिक एम्स में सोमवार को मेजर 98 और माइनर 96 सर्जरी हुई। 



एफएआईएमए ने आज देशभर में ओपीडी बंद का एलान किया है। बंगाल के कोलकता शहर में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ देशभर के डॉक्टरों और स्टाफ में उबाल है। डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर अपनी सुरक्षा और कोलकाता मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।



दिल्ली के एम्स अस्पताल की ओर से डॉक्टरों के लिए बीते दिन एडवाइजरी जारी की गई। एम्स ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को अस्पताल में और उसके आसपास किसी भी हड़ताल, धरना और प्रदर्शन के खिलाफ चेतावनी देते हुए एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया था।


 

Trending Videos

सफदरजंग ने बंद दी शाम की ओपीडी
हड़ताल को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल ने शाम की ओपीडी, दोपहर की क्लीनिक, डिस्पेंसरी में सीजीएचएस विशेषज्ञ की सुविधा को हालत सामान्य होने तक रोका गया है। प्रशासन का दावा है कि हड़ताल के कारण सेवाएं ज्यादा प्रभावित नहीं हुई। इसी तरह जीबी पंत, लोकनायक, आरएमएल सहित दूसरे अस्पतालों ने भी दावा किया कि उनके यहां सेवाएं प्रभावित नहीं हुई है।

मरीजों के लिए इमरजेंसी बनीं सहारा
डॉक्टरों की हड़ताल के बीच इमरजेंसी में सुविधाएं मरीजों के लिए सहारा बनी। ओपीडी में परेशान हुए गंभीर मरीज तुरंत इमरजेंसी में चले गए। यहां पर उन्हें डॉक्टरों ने इलाज के साथ दवा भी उपलब्ध करवा दी। लोकनायक में आए कुलदीप ने कहा कि मां को चक्कर आ रहे थे। काफी देर तक ओपीडी में बैठने के बाद भी जब डॉक्टर नहीं दिखते तो गार्ड के कहने पर तुरंत इमरजेंसी में आ गए। यहां पर डॉक्टरों ने मां को देखा और दवा लिख दी।
विज्ञापन

बारिश भी नहीं रोक पाई डॉक्टरों का प्रदर्शन
डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सोमवार को दिल्ली में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। इस बारिश के बीच में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। हल्की बारिश में ही डॉक्टरों ने एम्स निदेशक कार्यालय से रिंग रोड तक रैली निकाली। इसके अलावा दूसरे अस्पतालों में भी बारिश के बीच ही प्रदर्शन करते रहे। जबकि कई जगहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन जारी रहा।



नर्सिंग स्टाफ भी आया समर्थन में
डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन में एम्स, आरएमएल और लेडी हार्डिंग के नर्सिंग स्टाफ भी आ गए हैं। नर्सिंग यूनियन का कहना है कि डॉक्टर उचित मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में वह भी उनका साथ देंगे। सभी ने स्वास्थ्य कर्मियों को उचित सुरक्षा देने की मांग रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें