फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : सेवानिवृत्त इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10.30 करोड़ की ठगी, आठ घंटे तक किया कमरे में बंद

Fri, 15 Nov 2024 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जालसाजों ने पैसे को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
Cyber Crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी इलाके में एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10.30 करोड़ रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पैसे को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि कंबोडिया से फोन कर बुजुर्ग को आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट किया गया। शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि जालसाजों ने उन्हें खुद को कमरे में बंद होने के लिए कहा। इसके बाद उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल की।

जालसाज उन्हें झांसा देकर उनके बैंक खातों से 10.30 करोड़ रुपये निकाल लिए। उसके बाद आरोपियों ने उन्हें बेटा बेटी से पैसे मांगने के लिए कहा। इस पर बुजुर्ग को शक हो गया और वह लैपटॉप बंद कर कमरे से बाहर निकल गए। उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत रोहिणी साइबर सेल में की।
विज्ञापन


बुजुर्ग के बेटे का दुबई में कारोबार है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। जबकि उनकी बेटी सिंगापुर में रहती हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि जालसाजों ने रकम को सात बैंक खातों में डलवाया।

उसके बाद करीब 15 सौ अलग अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। पुलिस ने कई खातों को फ्रीज कर दिया जिसमें करीब 60 लाख रुपये जमा किए गए हैं। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जालसाज कंबोडिया, फिलीपींस और ताइवान से फोन कर भारत में लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे पैसे ठग रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें