फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी 

Tue, 29 Sep 2020 05:27 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के आराम की सलाह दी है। 

विज्ञापन

 


उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। जिसके बाद उनके स्वास्थ में लगातार सुधार हो रहा है।  इससे पहले वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती थे। 14 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने पर बीते बुधवार को उन्हें एलएनजेपी में भर्ती कराया गया। यहां पर हुई जांच में गुरुवार को उनमें डेंगू की भी पुष्टि हुई। शरीर में प्लेटलेट्स और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण मैक्स अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें