फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल : मनीष सिसोदिया

Fri, 26 Jun 2020 07:18 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित करेगा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को घोषणा की 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक, कोविड-19 स्थिति के कारण लंबित पड़ी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

भारद्वाज ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, अब परिणामों को वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का पालन करते हुए घोषित किया जाएगा। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने प्राप्तांक (स्कोर) सुधारने के लिए बाद में परीक्षाओं में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। हालांकि, जो विद्यार्थी परीक्षा में बैठने का विकल्प चुनते हैं, उनके परीक्षा में प्राप्त हुए अंकों को ही अंतिम प्राप्तांक माना जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम ही अंतिम माना जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की शेष बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने को मंजूरी दी
वहीं, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और सीबीएसई को कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 10वीं और 12वीं की शेष बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने और जुलाई में होने वाली परीक्षाओं के लिए छात्रों को अंक देने की उसकी योजना पर आगे बढ़ने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने सीबीएसई को परीक्षाओं को रद्द करने के लिए एक अधिसूचना जारी करने की अनुमति दी। केंद्र और सीबीएसई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मूल्यांकन योजना बोर्ड परीक्षाओं के पिछले तीन विषयों में छात्रों द्वारा हासिल किए गए अंकों पर आधारित होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई और आईसीएसई दोनों ने शीर्ष न्यायालय को बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जुलाई के मध्य तक घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें