फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अति सुरक्षित पंडारा रोड स्टाफ क्वार्टर में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या, बॉक्स में मिला शव; पड़ताल शुरू

Thu, 17 Sep 2026 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को आशंका है कि आरोपी मोटरसाइकिल से स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से दिल्ली से बाहर भाग गया।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए संसद भवन से कुछ ही दूरी पर अति सुरक्षित माने जाने वाले पंडारा रोड स्थित स्टाफ क्वार्टर में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर शव लोहे के बक्से में बंद करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सन्नी (26) के रूप में हुई है। उसका शव कई दिनों तक क्वार्टर में पड़ा रहा। मंगलवार रात बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने रात 12.56 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल कर सूचना दी। मामले में मृतक के दोस्त और एक अन्य युवक की भूमिका सामने आई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर तिलक मार्ग थाना पुलिस पंडारा रोड स्थित क्वार्टर पहुंची। दरवाजा खोलने पर अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को लोहे का बक्सा मिला। उसे खोलने पर सन्नी का शव बरामद हुआ। शव काफी सड़-गल चुका था, इसलिए प्रारंभिक तौर पर हत्या के तरीके का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जिस क्वार्टर से शव मिला, उसमें सन्नी का दोस्त रहता था। घटना के बाद से वह फरार है। मृतक की मोटरसाइकिल निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि आरोपी मोटरसाइकिल से स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से दिल्ली से बाहर भाग गया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें काम कर रही हैं और वह पुलिस के काफी नजदीक है।  आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें