फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को मिला दूसरी बार सेवा विस्तार, तीन महीने और रहेंगे

Wed, 29 May 2024 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उनका कार्यकाल 31 मई 2024 को पूरा हो रहा था, जिसे अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
नरेश कुमार - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 31 मई 2024 को पूरा हो रहा था, जिसे अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी श्री कुमार का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। पिछले विस्तार का दिल्ली सरकार ने विरोध किया था। 

विज्ञापन


नरेश कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दूसरी बार सेवा विस्तार दिया है।  इससे पहले नरेश कुमार नवंबर 2023 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था। 

दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि नरेश कुमार का सेवा विस्तार एक जून से 31 अगस्त तक, तीन महीने के लिए प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें