फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की डीप फेक वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है। आंध्रप्रदेश निवासी आरोपी ईमानी नवीन ने फिल्म अभिनेत्री की डीपफेक वीडियो विज्ञापन बढ़ाने के लिए बनाई थी। उसके एक सोशल मीडिया पर फैन पेज वीडियो चैनल फॉलोअर बढ़ नहीं रहे थे, इस कारण उसे विज्ञापन नहीं मिल रहे थे। उसके दो अन्य फैन पेज यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर बढ़ते जा रहे थे। अपने यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए उसने फिल्म अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो बनाया था। इसके बाद उसके यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर बढ़ गए थे। दूसरी तरफ देश के एक बड़े क्रिकेटर की बेटी का भी डीपफेक वीडियो बनाया गया है।
इंटरनेट पर डालने के बाद वापस नहीं होती
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लोगों को दूसरों की इज्जत का ख्याल रखना चाहिए। अगर एक बार इंटरनेट पर कोई चीज डाल दी जाती है तो वह फिर वापस नहीं होती है। ऐसे में लोगों को सोशल मीडिया पर कोई भी चीज सोच-समझकर डालनी चाहिए।
डीपफेक वीडियो को लेकर अभी कोई कानून नहीं है
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीपफेक वीडियो को लेकर अभी कोई कानून नहीं है। केंद्र सरकार इस पर अध्यादेश ला रही है। अभी दिल्ली पुलिस 66 सी और ईआई टीम एक्ट यानि दूसरे की छवि खराब करने के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करती है। जब कानून बन जाएगा, तब लोगों में इसका डर बैठेगा।